भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, 10 हजार के मुचलके पर रिहा

बेगूसराय : बेगूसराय जिला न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 2006/ 2023 के आरोपी भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करते हुए जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह को जमानत देते हुए 10 हजार के मुचलका पर रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि अक्षरा सिंह के न्यायालय में आते ही काफी लोगों की भीड़ लग गई और लोग अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखाई पड़े परंतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच अक्षरा सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया।

Goal 4 22Scope News

अक्षरा पर लोक गायक शिवेंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक मुकदमा बेगूसराय न्यायालय में दाखिल किया था

आपको बता दें कि भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह पर लोक गायक शिवेंद्र मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक मुकदमा बेगूसराय न्यायालय में दाखिल किया था। जिसमें न्यायालय ने मामले को सही पाते हुए अक्षरा सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 406 और 427 में संज्ञान लिया और अक्षरा सिंह को न्यायालय में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी की थी। अक्षरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला जज बेगूसराय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम के द्वारा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा को जमानत की सुविधा दी गई थी। आज एडीजे-8 के आदेश के तहत अक्षरा सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

यह भी देखें :

शिवेश ने अक्षरा व उसके पिता पर आरोप लगाया है कि परिवादी ने समस्तीपुर जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया था

लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह और उसके पिता पर आरोप लगाया है कि परिवादी ने समस्तीपुर जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिस कार्यक्रम में दो घंटे के गायकी करने के लिए अक्षरा सिंह को पांच लाख 51 हजार रुपया दिया। भोजपुरी गायिका अक्षरा को दो घंटे के कार्यक्रम के लिए 24 अक्टूबर 2023 को रात्रि 10 बजे शिबेश के कार्यक्रम में समस्तीपुर पहुंचना था। अक्षरा रात्रि साढे 12 बजे पहुंची और मात्र आधा घंटा कार्यक्रम करने के बाद माइक को क्षतिग्रस्त करते हुए चली गई। परिवादी शिवेश ने अक्षरा ने निवेदन किया कि वो रुक जाए नहीं तो कार्यक्रम करवाने वाले आयोजक शिवेश के साथ कोई भी घटना कर सकते हैं क्योंकि आयोजक पैसा दे चुका है। मगर अक्षरा नहीं रुकी और चली गई। परिवादी शिवेश ने दिए गए पांच लाख 51 हजार की मांग किया जो लौटाया नहीं गया।

यह भी पढ़े : Begusarai: अक्षरा सिंह हाजिर हों…, कोर्ट ने इस मामले में दिया उपस्थित होने का आदेश…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img