Advertisement
Advertisement

नेपाल में बड़ा हादसा, अबतक 40 शव बरामद

काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रैश

अथॉरिटी का दावा- मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

काठमांडू : नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. विमान हादसे में अबतक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. नेपाल में पिछले 8 महीने में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा हुआ है.

napal1 22Scope News

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली. प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे.

नेपाल: लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले हुआ क्रैश

जानकारी के मुताबिक येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई.

napal12 22Scope News

11 बजकर 10 मिनट पर हुआ हादसा

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि विमान में 68 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. येति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया.

अलर्ट पर सभी एजेंसियां

हादसे की खबर पर एयरपोर्ट और एयरलाइंस के साथ ही सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. मौके पर नेपाली सेना के साथ ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी भेजा गया है. हादसे के काफी देर बाद तक मौके से धुंए का गुबार उठता नजर आया. रेस्क्यू टीम ने अब तक 36 शव बरामद कर लिए हैं.

नेपाल: विमान में 5 भारतीय भी थे सवार

इस विमान में 53 नागरिकों के साथ ही पांच भारतीय, रूस के चार, आयरलैंड का एक, कोरिया के दो, अर्जेंटीना और फ्रांस के एक-एक नागरिक सवार थे. नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि कुल 68 यात्रियों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. येति एयरलाइंस की ओर से भी विमान में सवार सभी यात्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...