नेपाल प्लेन क्रैश: सभी 68 यात्रियों की मौत, बचाव कार्य जारी

नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

काठमांडू : नेपाल प्लेन क्रैश- नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काठमांडू से आ रहा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में सभी 68 यात्रियों की मौत हो गई है. विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. वहीं बचाव कार्य अभी भी जारी है. फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है. विमान में कुल 10 विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें पांच भारत के थे. इनमें से किसी के भी बचने की खबर नहीं है. हादसे के बाद सरकार ने नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

नेपाल प्लेन क्रैश: मारे गए लोगों की होगी डीएनए सैंपलिंग

हादसे में मारे गए लोगों की डीएनए सैंपलिंग की जाएगी. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव को रिकवर कर लिया गया है. रिकवर किए गये जिन शवों को पहचाना मुमकिन नहीं है, नेपाल सरकार उन शवों की डीएनए सैंपलिंग कराने जा रही है. इसलिए मारे गए लोगों के शव हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू भेजे जाएंगे.

plan1 22Scope News

नेपाल प्लेन क्रैश: यहां हुआ दुर्घटनाग्रस्त

हादसे की जानकारी देते हुए यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. इसमें दो बच्चों समेत 15 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन

पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और गृह मंत्री रबी लामिछाने विमान हादसे वाली जगह का दौरा कर सकते हैं. हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

नेपाल के 53 और भारत के पांच यात्री भी थे

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरुला ने बताया है कि यात्रियों में नेपाल के 53 और भारत के पांच लोग शामिल थे. इनके अलावा रूस के चार, कोरिया के दो और आयरलैंड, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के एक-एक यात्री सवार थे. निरुला ने बताया है कि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा, अभी हम और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, तेज़ी से बचाव कार्य किया जा रहा है.

नेपाल में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा है कि काठमांडू से पोखरा की तरफ जानेवाला यती एयरलाइन्स का ATR-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार विमान में पांच भारतीय भी थे.

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...