मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मत्स्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख की अवैध मांगुर मछली को साहुगढ नदी के पास से बरामद किया। बाद में विभाग ने सभी मछलियों को नियमों के तहत मधेपुरा के गुमटी नदी के किनारे ले जाकर विनष्ट कर दिया। इस मामले में विभाग ने सदर थाना में अवैध कारोबार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मांगुर मछली का क्रय-विक्रय और प्रजनन पूर्णत: प्रतिबंधित है – मत्स्य विभाग पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद
मत्स्य विभाग पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि मांगुर मछली का क्रय-विक्रय और प्रजनन पूर्णत: प्रतिबंधित है। सरकार के नियमों के उल्लंघन में इन मछलियों को साहुगढ़ नदी पुल के पास बेचने के लिए लाया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी खेप जप्त कर ली। उन्होंने बताया कि यह माल पश्चिम बंगाल से ट्रक के जरिए लाया गया था, जिसे स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी थी।

विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पूरी कार्रवाई को दिया अंजाम
गुप्त सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही दो मछली व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मांगुर मछली के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हालत में प्रतिबंधित मांगुर मछली को बेचे जाने या पाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पदाधिकारी और पुलिस को जाते ही स्थानीय लोगों ने मछली को जमीन में से निकलकर अपने घर ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : सोए अवस्था में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जला युवक…
रमण कुमार की रिपोर्ट
Highlights


