होली से पहले पिपराकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित 50 लाख की शराब बरामद

मोतिहारी : होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पिपराकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। https://22scope.com/thief-arrested-with-stolen-mobile-on-railway-platform/ शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया-पिपरा की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब छिपाकर लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पिपराकोठी चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोका गया

सूचना के आधार पर पिपराकोठी चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोका गया। विधिवत जांच के दौरान ट्रक के चालक सीट के पास बने केबिन के तहखाने में छुपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। जांच में Officer’s Choice Original Whisky (Fruti Pack) की कुल 143 कार्टून अंग्रेजी शराब मिली। https://22scope.com/vegetable-shopkeeper-riding-a-bike-was-crushed-by-an-unknown-vehicle-he-died-on-the-spot/ प्रत्येक कार्टून में 48 पीस (180 एमएल) के हिसाब से कुल 6864 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब को इस तरह से तहखाने में छिपाया गया था कि सामान्य जांच में पकड़ में न आए।

Motihari Wine 1 1 22Scope News

होली के मद्देनजर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राज कुमार सहनी (थाना-बनियापुर, जिला-सारण) और उप-चालक नितेश कुमार (छोटा बरियारपुर, थाना-छतौनी, जिला-पूर्वी चंपारण) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। होली के मद्देनजर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Motihari Wine 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा बॉर्डर से सूखे नशे का कारोबार जारी, तेजी से शामिल हो रहा है युवा पीढ़ी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!