Dhanbad: झारखंड में नगर निकाय चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी बीच धनबाद में उत्पाद विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई कर दी है। Dhanbad में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के परेशानियां जोगनकोचा में अवैध महुआ शराब चुसाई स्थल पर छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब जब्त किया जबकि 1000 केजी जावा महुआ नष्ट किया। उत्पाद पुलिस निरीक्षक जॉय हेंब्रम ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाया जाय रहा है।
1000 केजी जावा महुआ नष्ट किया गया
सूचना मिली थी कि जोग्नकोचा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बड़े पैमाने पर चुसाई की जा रही है। जिसपर एक टीम बनाकर छापेमारी की गई जिसमें 400 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया जबकि 1000 केजी जावा महुआ नष्ट किया गया,साथ ही चार भट्ठी को भी नष्ट किया गया। जानकारी मिली कि दुःखन रवानी और मनोज रवानी के द्वारा भट्ठी का संचालन किया जा रहा था। मामले में सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
Highlights


