Ramgarh पुलिस की जनता से अपील, बच्चा चोरी की अफवाहों से न घबराएं, 112 पर सूचना दें

Ramgarh: Ramgarh जिले में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें।

किसी पर शक हो तो तुरंत सूचना दें

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी करने का संदेह हो तो स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल इसकी सूचना निकटतम थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू/रामगढ़, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ अथवा आपातकालीन सेवा डायल 112 पर दें।

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई

Ramgarh पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया या मौखिक रूप से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित जांच कर उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाहें समाज में भय और अराजकता का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img