मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहन बहनोई भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए है, जिसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई,जबकि इस हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए SNMMCH लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे, इसी दौरान निरसा बाजार मेंव उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
Highlights

यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ है. इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाईट से कोलकाता पहुंच गए है। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए है। बता दें, अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और बहुत कम समय में बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हैं।