Advertisement
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड के सैलानी कश्मीर यात्रा से पीछे हटे, हजारों ने टिकट कराए कैंसिल

रांची:  कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का असर पूरे देशभर में महसूस किया जा रहा है, और झारखंड के पर्यटक भी इससे अछूते नहीं हैं। राज्य के विभिन्न शहरों से गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर की यात्रा की योजना बना चुके लोगों ने अब बड़े पैमाने पर अपने टूर कैंसिल करने शुरू कर दिए हैं।

झारखंड टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय के अनुसार, रांची समेत पूरे राज्य से अप्रैल और मई महीने के लिए बुक कराए गए रेलवे टिकटों में से 50 प्रतिशत से अधिक टिकट अब तक कैंसिल कराए जा चुके हैं। वहीं, फ्लाइट टिकटों की बात करें तो लगभग 70 प्रतिशत लोग अपनी हवाई यात्रा स्थगित कर चुके हैं।

सिर्फ रांची ही नहीं, जमशेदपुर जैसे शहरों में भी स्थिति कमोबेश यही है। शहर के प्रमुख टूर ऑपरेटर्स ने जानकारी दी कि अब तक 30 से अधिक परिवारों ने कश्मीर यात्रा का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इन परिवारों ने महीनों पहले कश्मीर के लिए अपनी बुकिंग कराई थी, लेकिन सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अब वे शिमला, मनाली, दार्जिलिंग जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन शैलेष अग्रवाल ने बताया कि केवल उनके पास से ही 25 परिवारों ने मई महीने की अपनी कश्मीर यात्रा रद्द कर दी है। चैंबर के अनुमान के मुताबिक, अप्रैल और मई के दौरान झारखंड से करीब 2000 लोग कश्मीर जाने वाले थे, जिनमें से बड़ी संख्या में यात्रियों ने अब अपनी फ्लाइट टिकट रद्द करवा दी है।

हालात यह हैं कि अब भी हजारों लोग टिकट कैंसिल कराने के लिए ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि मौजूदा माहौल में कश्मीर जाना कितना सुरक्षित है।

झारखंड में ट्रैवल इंडस्ट्री को इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से तगड़ा झटका लगा है और आने वाले दिनों में कैंसिलेशन की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...