Big Breaking: देशभर में होगी जातीय जनगणना, मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

Desk. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है। केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है। यह निर्णय आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में हुई। इसकी जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रेफिंग के दौरान दी।

देशभर में होगी जातीय जनगणना

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि जातीय जनगणना अगली राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आगामी जनगणना प्रक्रिया में जाति गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है।”

बिहार में चुनाव से पहले बड़ा फैसला

मोदी सरकार का यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है। बता दें कि, इसी साल अंत में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में यह मुद्दा बिहार चुनाव में प्रमुखता से देखा जा सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष ने एक बड़ा मुद्दा बनाया था। हालांकि, विपक्ष को इस चुनाव में बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बीजेपी को भी बड़ा झटका लगा था और बीजेपी अपने बल पर सरकार बनाने में सफल नहीं हो पाई थी।

बिहार में हुआ था जाति आधारित सर्वे

बता दें कि, वर्ष 2023 में बिहार सरकार ने जातीय सर्वे कराया था। ऐसा करने वाला बिहार, देश का पहला राज्य है। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जातीय गणना की रिपोर्ट जारी की थी। इसके अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 13 करोड़ बतायी गयी है। इसमें सबसे अधिक अत्यंत पिछड़ा वर्ग की संख्या, जो कुल आबादी का 36.01 प्रतिशत है, पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत है।

पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की बिहार में आबादी 63 प्रतिशत से अधिक है। वहीं अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 1.68 प्रतिशत और सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत रिपोर्ट में बताया गया है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 7–9 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, आंधी-ओलावृष्टि के साथ...

झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल से मौसम...

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img