पटना में दो नाबालिग लड़कियों को हॉस्टल के छत से फेंका गया

Patnaपटना में दो नाबालिग लड़कियों को हॉस्टल के छत से फेंका गया : बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल से दो नाबालिग लड़कियों  को छत के ऊपर से फेंक दिये जाने की हृदयविदारक खबर सामने आयी है.

एक नाबालिग की मौत हो गयी है, जबकि दूसरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने नाबालिग को हॉस्टल के पांचवे तल्ले से नीचे फेंक दिया.

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने पुलिस के उपर पथराव शुरु कर दिया, पथराव में थाना अध्यक्ष

सहित 10 पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है.

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पब्लिक और भी उग्र हो गयी.

लोगों की मांग आरोपी को पब्लिक के हाथों सौंपने की थी.

vlcsnap 2022 02 03 20h36m41s617 22Scope News

आरोपी को पब्लिक के हाथों सौंपने की मांग के साथ ही  विरोध प्रर्दशन बढ़ता गया.

हृदयविदारक खबर सामने  ही लोग आगजनी के साथ ही पत्थरबाजी भी करने लगें.

आरोपी कहां का रहने वाला है, नाबालिग बच्चियों को छत से फेंकने के पीछे सिरफिरे की मंशा क्या थी,

अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पुलिस को छत से एक चौपड़ भी मिला है. पुलिस इस चौपड़ को भी अपने साथ ले गयी है.

रिपोर्ट- उमेश चौबे 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...