Big Breaking : भारत ने रचा इतिहास, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली : भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत के नीति आयोग की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए चार ट्रिलियन इकोनॉमी का आंकड़ा पार किया। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने दी जानकारी। अब अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं।

Goal 3 22Scope News

वर्तमान में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है – आर. सुब्रह्मण्यम

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है। अभी जब मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आईएमएफ के मुताबिक, आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है।

यह भी देखें :

3 देश ही अब भारत से आगे

नीति आयोग के सीईओ ने आगे कहा कि अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर चीजें ठीक रहीं तो अगले 2.5 से तीन साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई एप्पल की धमकी पर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि टैरिफ क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक किफायती जगह बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एसेट मोनेटाइजेशन की दूसरी फेज की तैयारी चल रही है और इसे अगस्त में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़े : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा की दी ऐतिहासिक सौगात…

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...