Big Breaking: JDU विधायक बीमा भारती के पति और बेटा गिरफ्तार, फ्लोर टेस्ट के बाद हुआ बड़ा एक्शन

पटना. बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवधेश मंडल को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विधायकों पर अपहरण का केस दर्ज

वहीं पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू के विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ये प्राथमिकी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ. संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों का अपहरण कर लिया है।

नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

बता दें कि आज सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल कर लिया। सत्ता पक्ष के समर्थन में 129 मत मिले। वहीं विपक्ष को 112 विधायकों का समर्थन मिला। राजद के तीन विधायक भी नीतीश सरकार को समर्थन दिया।

एसके राजीव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img