बिहार में होगा खेला! फ्लोर टेस्ट से पहले JDU मीटिंग में नहीं पहुंचे सभी विधायक, नीतीश हुए नाराज

पटना. बड़ी खबर बिहार की सियासी गलियारों से आ रही है। कल फ्लोर टेस्ट में एनडीए सरकार को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के पास उनके सभी 45 विधायक साथ नहीं है। आज विजय चौधरी के आवास पर जदयू की बैठक में सभी विधायक नहीं पहुंचे। इससे नीतीश कुमार नाराज हो गये।

बता दें कि फ्लोर टेस्ट से पहले आज जदयू ने विजय चौधरी के आवास पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू विधायक मदन सहनी, बिजेंद्र यादव, लेसी सिंह, कौशल किशोर, अजय चौधरी, जमा खान और गोपाल मंडल समेत 39 विधायक विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे। बता दें कि पिछली बैठक में भी जदयू के 39 विधायक ही पहुंचे थे।

विजय चौधरी का दावा संख्या बल हमारे पास

हालांकि बैठक के बाद मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे पास संख्या बल है। फ्लोर टेस्ट में सारी चीजे स्पष्ट हो जाएगी। जो विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए है, उनसे हमारी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने अपना लिखित समर्थन पार्टी को सौंप दिया है। कल सभी विधायक विधानसभा में मौजूद रहेंगे।

वहीं विधायक जमा खान और मदन सहनी ने कहा कि 2 से 3 लोग नहीं आए थे। वो कल तक आ जाएंगे। उनसे हमारी बात हो रही है। जो विधायक नहीं आ पाए है, वो दूर रास्ते में थे। कल विधानसभा में पहुंच जाएंगे।

मीटिंग में ये भी हुए शामिल

जदयू की मीटिंग में राज कुमार सिंह, मीना कुमारी, सुनील कुमार, अनिरुध प्रसाद यादव, पप्पू पांडेय, नरेंद्र नारायण यादव, जयंत राज, रत्नेश सदा, डॉ. जितेंद्र कुमार, दामोदर रावत, अचमित ऋषिदेव, पंकज मिश्रा, अशोक चौधरी, राजीव कुमार सिंह, निरंजन मेहता, पन्ना लाल पटेल और श्रवण कुमार भी पहुंचे, लेकिन कुछ जदयू विधायक नहीं पहुंचे।

बिहार में फ्लोर टेस्ट

बता दें कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बनाई है। इस नयी सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार के सभी दल अपने विधायकों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। वहीं राजद कल से ही अपने विधायकों को राबड़ी आवास में रोकी हुई है।

फ्लोर टेस्ट से पहले शक्ति परीक्षण

वहीं सत्ताधारी दल जदयू ने शक्ति परीक्षण के लिए आज फिर से विजय चौधरी के घर पर विधायकों की बैठक बुलाई है।इससे पहले मंत्री श्रवण कुमार के घर पर भी जदयू ने अपने विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया था। हालांकि इस दौरान जदयू के छह विधायक इसमें शामिल नहीं हुए थे। इसको लेकर आज फिर भोज का आयोजन किया गया है। वहीं भाजपा भी अपने विधायकों पर नजर बनाई हुई है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...