औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्प भेंटकर हार्दिक स्वागत किया। उसके पश्चात् मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के साथ औरंगाबाद एवं बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में साथ रहे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् नई दिल्ली रवाना होने से पहले पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को सादर विदा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के मंच से आज अभी थोड़ी देर पहले एक बड़ा बयान दे दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि आप आए थे, हम गायब हो गए थे, अब हम आ गए हैं, अब इधर उधर नहीं करेंगे, हम आपको यकीन दिलाते हैं। औरंगाबाद में सीएम नीतीश ने भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है 400 सीटें आप ही जीतेंगे। इधर उधर करने वालों को कुछ नहीं मिलेगा। हम आपको (PM मोदी) आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले हैं।


