Jharkhand: झारखंड मे Excise Constable भर्ती परीक्षा की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें सरकार के द्वारा इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 22 मार्च को इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Read More: जो पानी था अभिशाप, वहीं बना कमाई की सबसे बड़ी ताकत, मखाना ने कोसी-सीमांचल की बदली तकदीर…
झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया नेटिफिकेशन
झारखंड सरकार के द्वारा इसे लेकर नेटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखण्ड Excise Constable प्रतियोगिता परीक्षा-2023 अन्तर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मार्च, 2026 को राज्य अन्तर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा।

आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग के वेबसाईट पर माह मार्च, 2026 के प्रथम सप्ताह के उपरान्त उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी उक्त लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करेंगे। प्रवेश पत्र डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
Highlights


