अपराधी को वर्दी का खौफ नहीं, डिक्की तोड़कर 2 लाख लेकर हुए फरार

मधुबनी : बिहार में अपराधियों में वर्दी का भी खौफ नहीं है। मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी पुलिस के दफादार भोगेंद्र दास को ही दो लाख रुपए का चुना लगा दिया। जोर-जोर से रोते हुए दफादार ने नगर थाना पहुंच कर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। पीड़ित व्यक्ति खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी हैं।

पुत्री की शादी के लिए निकला था बैंक से रुपया – दफादार

आपको बता दें कि खिरहर थाना में तैनात दफादार भोगेंद्र दास अपनी पुत्री की शादी के लिए मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मुख्य शाखा से 130 हजार रुपए की निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में झोले में रख दिया। पूर्व से रखे गए 70 हजार रुपए में मिलाकर डिक्की को बंद कर बाइक से पुलिस लाइन के निकट स्थित एक टेलर के दुकान में तकरीबन एक बजकर 30 मिनट पर गए। उसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने डिक्की को खोलकर रुपए से भरा झोला लेकर चलते बने। इसके बाद खाली डिक्की पर दफादार भोगेंद्र दास की नजर पड़ते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगे और रोते हुए मधुबनी नगर थाना पहुंचे।

Madhubani Police 1 22Scope News

घटना की सूचना पर नगर SHO मनोज कुमार आसपास की CCTV के जरिए अपराधी को पहचानने में जुटे हुए हैं

घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार आसपास की सीसीटीवी के जरिए अपराधी को पहचानने में जुटे हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिसकर्मियों के भी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब बदमाश पुलिसकर्मियों को भी चूना लगाने में पीछे नहीं हैं। दिनदहाड़े दफादार की बाइक की डिक्की से दो लाख रुपए से भरा झोला गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Madhubani Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पत्नी की हत्या कर लाल सूटकेस में छिपाया शव, फरार पति बेलाव मोड़ पर गिरफ्तार…

अमर कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...