अगस्त 2025 की हत्या का खुलासा, डेल्हा थाना व DIUI की टीम ने इनामी 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदर बैरागी में अगस्त 2025 में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्तों को डेल्हा थाना पुलिस और डीआईयूआई टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

डेल्हा थाना परिसर में नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती नेPC कर जानकारी दी

इस संबंध में मंगलवार को डेल्हा थाना परिसर में नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेल्हा थाना अंतर्गत अंदर बैरागी इलाके में आपसी वर्चस्व और अवैध कारोबार को लेकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विक्की और वकील मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व स्वयं धर्मेंद्र भारती कर रहे थे। टीम में डेल्हा थाना प्रभारी एवं डीआईयूआई की टीम शामिल थी। लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

दोनों अभियुक्त 50-50 हजार के इनामी अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं – नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती

नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पूर्व में जेल भी जा चुके हैं और क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के कारण दहशत का माहौल बना रखा था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में फिलहाल शांति है। वहीं, इस कांड में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : डायल-112 के दारोगा सिकंदर कुमार उम्मीद बनकर आए सामने, सूझबूझ व इंसानियत से टला बड़ा हादसा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...