Friday, August 1, 2025

Related Posts

Big Breaking : शाह, अनुराग, शिवराज, सिंधिया और मेघवाल चुनाव जीते

दिल्ली : लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। देश में इस बार मोदी की लहर नहीं चली है। अभी के ताजे आंकड़े की बात करें तो एनडीए की 295 और इंडिया गठबंधन 223 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार की बात करें तो 40 सीटों की रूझान आ गया है। जिसमें एनडीए 34 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन छह सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन इस वक्त एख बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल अपना-अपना चुनाव जीत चुके हैं। गांधीनगर सीट से अमित शाह 5,59,915 वोट से जीत हासिल की है। वहीं गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया 4,38,190 वोट, बिदिशा से शिवराज सिंह चौहान 5,75,000, हमीरपुर सीट अनुराग सिंह ठाकुर 1,68,784 वोट से जबकि अर्जुन मेघवाल 67,359 वोट से वहीं मंडी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करीब 73,256 वोट से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव मतगणना Live : क्या बीजेपी को बिहार में होगा नुकसान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe