मुंबई : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। स्पीकर ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार उद्धव गुट को नहीं है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे। उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे की याजिका खारिज कर दिया गया है। बालासाहब की शिवसेना पर शिंदे गुट का कब्जा हो गया है।


