अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का सरगना आदर्श कुमार गिरफ्तार, नेपाल में बेचता था चोरी की बाइक

मोतिहारी : जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गिरोह के सरगना आदर्श कुमार को नगर थाना क्षेत्र के जानपुल चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। https://22scope.com/deadly-attack-on-young-man-returning-home-at-night-looted-gold-chain/ पुलिस के अनुसार, आदर्श कुमार पूर्व में शिवहर जेल से फरार हो चुका था। फरारी के दौरान ही संगठित रूप से बाइक चोरी का नेटवर्क चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

फर्जी कागजात तैयार कर बाइक की पहचान बदल दी जाती थी – पुलिस

छापेमारी के दौरान उसके पास से अलग-अलग जिलों के कई बाइक नंबर प्लेट, 20 से अधिक सिम कार्ड, मास्टर चाबी और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। बरामद मास्टर चाबी से वह विभिन्न मॉडलों की बाइक को आसानी से खोल लेता था। https://22scope.com/shahnawaz-hussain-said-that-no-mosque-will-be-built-in-the-name-of-attackers-on-indian-soil/ पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी की बाइक को वह नेपाल ले जाकर बेचता था। वहां फर्जी कागजात तैयार कर बाइक की पहचान बदल दी जाती थी, ताकि किसी तरह की जांच में पकड़े न जा सकें।

Motihari Police 1 5 22Scope News

गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है – नगर SHO राजीव कुमार

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चला रही है। इस गिरफ्तारी के बाद जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Motihari Police 6 22Scope News

यह भी पढ़े : सूखे नशा के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा, नगद के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...