पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
बिहार में हर घंटे सियासी पारा बदल रहा है।
खबर आ रही है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जा सकते हैं।
वहीं बिहार में सियासी हलचल के बीच राबड़ी आवास पर राजद की बड़ी बैठक चल रही है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को राबड़ी आवास बुलाया है।
पिता और पुत्र के बीच बिहार के बदलते समीकरण को लेकर खास बताचीत चल रही है।
बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच राबड़ी आवास पर भी हलचल तेज हो गई है।
राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के अलावा पार्टी के
कई बड़े नेता आगे की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
कुमार गौतम की रिपोर्ट
Big Breaking : बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश पहुंचे राजभवन
Highlights







