पुलिस की बड़ी कामयाबी, बोलेरो से 30 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से 30 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि छपवा की ओर से एक बोलेरो गाड़ी के जरिए अरेराज की दिशा में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

Goal 22Scope News

टीम ने सेवरहा चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया

टीम ने सेवरहा चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान हरसिद्धि की ओर से आ रही एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका गया और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से सात पैकेटों में कुल 30 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में गाड़ी चला रहे पश्चिमी चंपारण जिले के मैना टांड़ थाना क्षेत्र के भालूअहिया गांव निवासी सुभाष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गांजा के साथ बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख से अधिक आंकी गई है

बताया जा रहा है कि जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ रंजन कुमार, सीआई पूर्ण काम समर्थ, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा राजीव रंजन और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : शरीर में गांजा बांधकर चला रहा था साइकिल, गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...