BPSC EXAM CALENDER: 72वीं BPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार प्री के एग्जाम अगस्त-सितंबर में नहीं बल्कि जुलाई में ही होंगे, ये हम खुद से नहीं बोल रहे हैं बल्कि आयोग ने जो कैलेंडर जारी किया है उसके मुताबिक इस बार बिहार सिविल सेवा की परीक्षा जल्दी ही होंगे। अगर आप भी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो अब आपके पास समय काफी कम है, अपनी तैयारी जल्दी पूरी कर लें। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर दी है।
26 जुलाई को होगी प्री परीक्षा
आयोग के द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, BPSC ने LDC, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर, 70वीं, 71वीं और 72वीं BPSC CCE आदि विभिन्न सरकारी एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
नए BPSC कैलेंडर 2026 के अनुसार, BPSC CCE 70वीं का फाइनल रिजल्ट अप्रैल या मई 2026 में घोषित होगा। 72वीं सिविल सेवा प्री एग्जाम 26 जुलाई को होगी।
फरवरी में इन परीक्षाओं के घोषित होंगे रिजल्ट
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर या असिस्टेंट डायरेक्टर पद विज्ञापन संख्या 38/2025 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 3 अगस्त 2025 को हुई थी। मेन्स परीक्षा नवंबर 2025 में और इंटरव्यू जनवरी 2026 में हुआ है। अब फाइनल रिजल्ट फरवरी 2026 में घोषित होने की संभावना है।
Highlights


