बेतिया में जब्त शराब को छोड़ने को लेकर दस लाख की डील, पुलिस जवान का Video Viral, महकमे में मचा हड़कंप

बेतिया में जब्त शराब को छोड़ने को लेकर दस लाख की डील, पुलिस जवान का Video Viral, महकमे में मचा हड़कंप

बेतिया : जिले में 503 कार्टन जब्त विदेशी शराब को 10 लाख में छोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस जवान दस लाख में शराब छोड़ने की डील शराब माफिया से कर रहा है। शराब छोड़ने को लेकर दस लाख की डील करते पुलिस जवान का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान, आरोपी जवान गिरफ्तार

बेतिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने वायरल वीडियो पे तत्काल संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। नरकटियागंज में अवैध शराब के कारोबार में पुलिस की डीलिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी डॉ शौर्य सुमन के नेतृत्व में आरोपी पुलिस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरकटियागंज में 503 पेटी शराब हुई थी बरामद

नरकटियागंज में 503 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद उसी शराब को छोड़ने के एवज में सौदेबाजी से जुड़ा वीडियो है। जिसमें ट्रक के भीतर बैठा एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए शराब छोड़ने की डील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अपना नाम राजेश कुमार बताता है और ट्रक व चालक को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप है कि डील के दौरान कुछ रुपये भी लिए गए और इसके बाद ट्रक चालक को छोड़ दिया गया, हालांकि बाद में उसी ट्रक से शराब की खेप और वाहन को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ दिया गया।

पुलिस की भूमिका पर उठा सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं और मामला जांच के दायरे में आ गया है। इस प्रकरण में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। मामले में नरकटियागंज के चर्चित शराब तस्कर नीरज कुमार पर केस दर्ज किया गया है। जबकि चर्चा है कि उसी नीरज कुमार ने इस शराब की खेप को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि नीरज ने पुलिस को सूचना देकर शराब पकड़वाई, तो फिर उसी को शराब का मालिक बताकर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया। फिलहाल गिरफ्तार पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े :  विधानसभा पहुँचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री से लिया पैर छूकर आशीर्वाद

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...