Advertisment
Sunday, October 12, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Jharkhand Corruption Update: शराब और जमीन घोटाले में ACB की जांच तेज, विनय सिंह को मिली जमानत से बढ़ी सख्ती

झारखंड में एसीबी ने शराब और जमीन घोटाले की जांच तेज कर दी है। विनय सिंह की जमानत के बाद एसीबी अब अपने अफसरों की भूमिका भी जांच रही है। 198 फाइलें जब्त की गईं।Jharkhand Corruption Update :  झारखंड में चल रहे शराब घोटाला और हजारीबाग जमीन घोटाले में अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। एसीबी को इन मामलों में कई नई जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक, विनय सिंह की तलाश में दिल्ली गई एसीबी की टीम ने कार्रवाई में लापरवाही बरती थी, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस चूक...

कोहरे का असर: Swarn Jayanti Express 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक रहेगी रद्द

झारखंड से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे की संभावना को देखते हुए 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।कोहरे का असर : आगामी जाड़े के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। रेलवे ने स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के परिचालन को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।Key Highlights: घने कोहरे की संभावना...

Jharkhand Electricity Update:नेगेटिव बैलेंस के कारण 5243 उपभोक्ताओं की बिजली कटी 

झारखंड में 5243 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन निगेटिव बैलेंस के कारण काटा गया। JBVNL ने कहा—बिल भरते ही कनेक्शन स्वतः चालू हो जाएगा, किश्त में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध।Jharkhand Electricity Update : JBVNL ने निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को विद्युत आपूर्ति अंचल रांची के 5243 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। ये सभी उपभोक्ता ऐसे थे जिनके खातों में बकाया बिजली बिल की राशि निगेटिव बैलेंस में थी। वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान किया, उनका कनेक्शन स्वतः पुनः चालू हो गया। निगम ने स्पष्ट...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण के चुनाव में 121 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण के चुनाव में 121 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

पटना/बाढ़ : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की अधिसूचना के साथ ही आज यानी 10 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के चुनाव में कुल 121 सीटों के नामांकन की आज से शुरुआत होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अवकाश के कारण 11 और 12 अक्टूबर को नामांकण नहीं होगी।

Goal 7 22Scope News

cec 1 22Scope News

आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश

आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि गलत जानकारी ना दे। गलत जानकारी या त्रुटि होने पर नामांकन रद्द किए जा सकते हैं। गौरतलब हो कि विधान सभा चुनाव में अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रत्याशी को पांच हजार और अन्य श्रेणी के प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपए जमानत राशि निर्धारित है। संबंधित सीट के कुल मतदान में छह प्रतिशत मत प्राप्त नहीं होने पर यह राशि जब्त हो जाएगी। 1996 और उससे पहले सामान्य तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रत्याशी के लिए जमानत राशि क्रमश: 250 रुपए तथा 125 रुपए थी। प्रत्याशी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय दल से हैं तो उन्हें अपने नामांकन के लिए सिर्फ एक प्रस्तावक की जरूरत होगी। प्रस्तावक संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र से 10 मतदाताओं को प्रस्तावक के तौर पर अपने नामंकन पत्र पर हस्ताक्षर कराना होगा।

m2 22Scope News

bbc 22Scope News

बाढ़ और मोकामा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ और मोकामा विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य 11 बजे से लेकर तीन बजे तक चलेगी। जिसके लिए जगह जगह बैरिकेटिंग किया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। 100 मीटर की परिधि पर तीन से अधिक वाहनों पर रोक रहेगी। नामांकन स्थल के बाहर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बाढ़ और मोकामा का नामांकन बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन होगा जबकि बख्तियारपुर का नामांकन पटना में होगा। पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 अक्टूबर को नामांकन करने वाले है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहेगी। ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

पहले चरण में मतदान वाले जिले और विधानसभा क्षेत्र

1. पटना जिला (14) : मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज और मसौढ़ी (अजा)।

2. नालंदा जिला (7) : अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा व हरनौत।

3. भोजपुर (7) : संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (अजा), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर।

4. बक्सर (4) : ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव व राजपुर (अजा)।

5. खगड़िया (4) : अलौली (अजा), खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता।

6. मुंगेर (3) : मुंगेर, जमालपुर और तारापुर

7. लखीसराय (2) : सूर्यगढ़ा और लखीसराय

8. शेखपुरा (2) : शेखपुरा और बरबीघा

9. गोपालगंज (6) : बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अजा) और हथुआ।

10. सिवान (8) : सिवान, महराजगंज, जीरादेई, दरौली (अजा), रघुनाथपुर, दरौंदा, गोरेयाकोठी और बड़हरिया।

11. सारण (10) : एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा और सोनपुर।

12. मुजफ्फरपुर (11) : गायघाट, औराई, बोचहां (अजा), सकरा (अजा), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज।

13. वैशाली (8) : वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, पांतेपुर (अजा), राजापाकर (अजा), महनार, राघोपुर।

14. बेगूसराय (7) : चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (अजा)।

15. समस्तीपुर (10) : समस्तीपुर, कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, सरायरंजन, मोरवा, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर,

विभूतिपुर, रोसड़ा व हसनपुर।

16. दरभंगा (10) : कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा और बहादुरपुर।

17. मधेपुरा (4) : आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा व सिंघेश्वर (अजा)

18. सहरसा (4) : सहरसा, महिषी, सोनबरसा (अजा) और सिमरी बख्तियारपुर

ये भी पढे :  CM चेहरे के साथ चुनाव में उतरेगा INDIA महागठबंधन, नाम से किसी को दिक्कत नहीं

विकास कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

Land for Jobs Case : लालू और तेजस्वी कल सुबह दिल्ली...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो...

ओवैसी की पार्टी AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जारी कर...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें...

‘केंद्र की NDA नीत BJP सरकार महिला विरोधी तालिबानी संस्कृति की...

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel