बिहार BJP को मिल गया प्रदेश अध्यक्ष, हजारों कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

पटना: बिहार BJP को नए अध्यक्ष का इंतजार अब खत्म हो गया। हालांकि यह पहले से तय था कि वर्तमान अध्यक्ष को ही पार्टी की कमान दी जाएगी लेकिन औपचारिकता नहीं हुई थी। अब मंगलवार को औपचारिकता भी पूरी हो गई और बिहार भाजपा को औपचारिक रूप से एक प्रदेश अध्यक्ष भी मिल गया। मंगलवार को राजधानी पटना के एस के मेमोरियल हॉल में राज्य भर से आये कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री एवं परिषद के प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की।

BJP के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस दौरान BJP के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल समेत पार्टी के कई बड़े चेहरे उपस्थित थे। इस दौरान मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहले भी प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये गए थे। इस दौरान एनडीए की सरकार में वे मंत्री भी रहे।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया

BJP के एकल पद के नियमों के अनुसार उन्होंने अभी हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए उन्हें अब पूर्णरूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंका और कार्यकर्ताओं को दोहरे जोश के साथ मैदान में उतरने का निर्देश दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Darbhanga में फंस गए दारोगा जी, बीच सड़क पर ही हो गई कार्रवाई…
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img