अटल बिहार वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर बिहार बीजेपी के नेता सहित चिराग व मांझी ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पांचवीं पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर दिल्ली में सुबह-सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता ने उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

वहीं बिहार भाजपा के नेताओं ने पटना स्थित पाटलिपुत्रा पार्क में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर मल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस खास मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित तमाम नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में महान योगदान था। अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही नीतीश कुमार सीएम बने। नीतीश कुमार को अटल जी को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। नीतीश कुमार किसी से भी जाकर मिल सकते हैं लेकिन सच तो यह है कि वह अब थक चुके हैं। बिहार में पूरी तरह से अराजकता है और अपराधियों को खुली छूट है। बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज है।

चिराग ने भी श्रद्धांजलि

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भारतीय राजनीति के युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Chirag Paswan 4 22Scope News

वाजपेयी के पुण्यतिथि में शामिल हुए जीतन राम मांझी व डॉ. संतोष कुमार सुमन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनका समाधि स्थल राजघाट दिल्ली के पास शान्ति वन में बने स्मृति स्थल में कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर पुण्यतिथि कार्यक्रम में एनडीए के घटक दलों को न्योता दिया गया था। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने उनके समाधि स्थल पर जाकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर एनडीए के बहुत सारे नेता मौजूद थे।

Suman Manjhi 22Scope News

 

https://22scope.com/atal-will-always-go-to-pay-homage-to-cm-nitish-atal-ji-who-left-for-delhi/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...