वाजपेयी की जयंती पर सीएम नीतीश ने किया याद, बोले- बहुत मानते थे अटल जी

पटना : आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है. उनकी जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया. बीजेपी से अलग होने के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं भूले. वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने का मौका मिला यह मेरे लिए गर्व की बात है. मुझे बहुत मानते थे. उन्होंने मुझे तीन-तीन विभाग दिए और मुझ पर भरोसा जताया.

cm nitish kumar1 2 22Scope News

वाजपेयी जी बहुत प्रेम से करवाते थे काम

सीएम नीतीश ने वाजपेयी सरकार को याद करते हुए कहा वे उन्हें बहुत मानते थे और सारा काम बहुत प्रेम से करवाते थे. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान हमने बहुत सारा काम किया और वह हर काम बहुत प्रेम भाव से करवाया करते थे. इसलिए हम उन्हें इस जीवन में भूल नहीं सकते. जितना उन्होंने मुझे माना है, इसे हम जीवन में नहीं भूल सकते. इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी कार्यक्रम करवाते हैं.

cm nitish kumar12 1 22Scope News

सीएम नीतीश ने की वाजपेयी के कार्यकाल की जमकर तारीफ

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राजधानी पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान हर बात सुनी जाती थी और प्यार से मनवायी जाती थी. इस बयान के बाद उन्होंने यह बात साफ कर दी है कि मौजूदा सरकार के दौरान उनकी बात नहीं सुजी जा रही है और स्नेह भाव से काम नहीं कराया जा रहा. वहीं उन्होंने अपने इस बयान से यह भी जता दिया कि बीजेपी से जदयू के अलग होने की वजह क्या है.

वाजपेयी की जयंती: सीएम नीतीश नहीं जानते राहुल गांधी की यात्रा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. लेकिन जब नीतीश कुमार से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम वह सब नहीं जानते हैं. आखिर इसके क्या मायने हैं इस पर आनेवाले दिनों में राजनीति बयानबाजी देखने को मिल सकती है.

हर दिन हो रहे 50 हजार कोरोना जांच- सीएम नीतीश

वहीं कोरोना पर नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में सभी जगहों पर जांच किए जा रहे हैं. पूरा बिहार अलर्ट पर है. हर दिन 45-50 हजार जांच किए जाते हैं टीकाकरण का भी जो काम है वह कर रहे हैं. केंद्र सरकार भी अलर्ट कर रहा है. चारों तरफ से जानकारी मिल गई है. हर जगह पूरे तौर पर जो काम किया है हॉस्पिटल से लेकर सब चीज देख रहे हैं. बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनके जांच का प्रबंध हम लोग देख रहे हैं.

वाजपेयी की जयंती: पेपर लीक का सीएम नीतीश ने जांच का दिया निर्देश

बीएसएससी पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे ही पता चला हम ने तुरंत निर्देश दिया है. ठीक से जांच किया जा रहा है. मामले को अच्छे ढंग से देखा जा रहा है. खरमास के बाद नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस सवाल पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब हम यात्रा पर निकलेंगे तब आपको बता देंगे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...