बिहार बीजेपी के नेताओं ने कहा- नीतीश ने महिलाओं के साथ-साथ लोकतंत्र को किया शर्मसार

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह की स्थिति बिहार विधानसभा में उत्पन्न हुई। उससे बिहार शर्मसार हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। साथ ही महिलाओं का पूरा अपमान किया है।

सदन में नीतीश ने जीतनराम मांझी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मूर्खता थी कि मैंने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश का इस बयान पर भाजपा ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हमारे बड़े भाई हैं वो मुरेठा खोलवाने के लिए बेचैन हैं। बहनों पर लाठी चला दलितों का अपमान हुआ। इसकी निंदा भाजपा करती है।

विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जदयू के लोग नीतीश कुमार के लिए चिंतित है। नीतीश कुमार ने दलितों का अपमान किया है। हम जीतनराम मांझी के साथ हैं। मांझी के अपमान पर विधान परिषद के नेता विरोधी दल के नेता हरि सहनी ने कहा कि दलितों का अपमान करने वाली ये सरकार है। नीतीश मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार महिला दलित विरोधी हैं। वहीं सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मांझी बड़े हैं उनका अपमान नीतीश कुमार ने किया है। ये दुःख है। भाजपा विरोध करती है। भाजपा के रहते एसटी-एसटी समाज के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img