Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन से पहले गायब, प्रशासन सतर्क

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।


Ranchi Naxal Case रांची: नक्सलियों के थिंक टैंक माने जाने वाले भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के शव को लेकर रांची में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। रविवार को एक व्यक्ति खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताते हुए होटवार जेल पहुंचा और शव लेने का दावा किया, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होते ही वह वहां से गायब हो गया।


Key Highlights

  • प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले गायब

  • खुद को पश्चिम बंगाल निवासी और रिश्तेदार बताया

  • जेल प्रशासन ने मांगा था पहचान का प्रमाण

  • 3 अप्रैल को होटवार जेल में हुई थी मौत

  • प्रशासन ने मामले में सतर्कता बढ़ाई


Ranchi Naxal Case: खुद को बताया रिश्तेदार, पेश किया पत्र

जेल प्रशासन के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने दावा किया कि वह प्रशांत बोस के बड़े भाई की ओर से शव लेने आया है। उसने इस संबंध में एक पत्र भी प्रशासन को सौंपा। पूछताछ के दौरान उसने खुद को दूर का रिश्तेदार बताया और बड़े भाई की तबीयत खराब होने की बात कही।

Ranchi Naxal Case: सत्यापन की बात आते ही हुआ फरार

जब जेल प्रशासन ने दावेदार से संबंधों का प्रमाण मांगा और एसडीएम के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही, तो वह व्यक्ति अचानक वहां से चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Ranchi Naxal Case: 3 अप्रैल को जेल में हुई थी मौत

गौरतलब है कि प्रशांत बोस, जो एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली था, को 12 नवंबर 2021 को सरायकेला के गितिलबेड़ा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। वह रांची के होटवार जेल में बंद था। तीन अप्रैल की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। तब से अब तक उसके शव को लेने के लिए कोई अधिकृत परिजन सामने नहीं आया था।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...