Bihar: बीजेपी ने जेडीयू के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी कार्यालय के सामने दिया धरना

पटना : एनडीए को छोड़ महागठबंधन में शामिल होने पर जेडीयू के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है.

बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने धरना दिया.

वहीं नीतीश कुमार और जदयू पर हमलावर हो गये.

बिहार बीजेपी मीडिया प्रभारी राजेश झा राजू ने बताया कि 11 अगस्त को जिला मुख्यालय

और 12 अगस्त को सभी प्रखंड मुख्यालय पर भी बीजेपी नेता धरना देंगे.

bjp dharna1 22Scope News
धरना देते भाजपा कार्यकर्ता

बीजेपी के आंदोलन से कुछ नहीं होगा- श्रवण कुमार

बीजेपी के धरने पर जदयू कोटे से पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. ये लोग आंदोलन करते हुए उससे कुछ नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए थकते नहीं थे वहीं लोग आज नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. एक ही दिन में सुर बदल गया. अब ये लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार किसी काम के लायक नहीं है, इसका जवाब जनता देगी. बीजेपी नेता के उलटा सीधा बोलने से नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने नीतीश पर किया हमला

जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने ट्वीट कर नीतीश पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी को अफसोस नहीं करना चाहिए बल्कि लड्डू बंटवाना चाहिए. अच्छा है कि अब सरकार की नाकामी का ठीकरा उनपर नहीं फोड़ा जाएगा. महागठबंधन में नीतीश के जाने के बाद पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने नीतीश पर हमला किया है. ट्वीट के जरिये उन्होंने लिखा है ‘लोकतंत्र का लूटेरा कौन है… सुशासन बाबू मौन क्यों हैं.’

दोपहर दो बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

जेडीयू (JDU) नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद की शपथ लेंगे. राजभवन में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. बीजेपी (BJP) नीत एनडीए (NDA) को छोड़ कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वह सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे. इस गठबंधन को एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है. सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे. वाम दलों द्वारा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए नई सरकार को बाहर से समर्थन देने की संभावना है.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव राज

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...