थर्ड फ्रंट से बीजेपी पर नहीं पड़ेगा कोई असर- दीपक प्रकाश

थर्ड फ्रंट से बीजेपी पर नहीं पड़ेगा कोई असर- दीपक प्रकाश

रांची : थर्ड फ्रंट से बीजेपी पर नहीं पड़ेगा कोई असर- दीपक प्रकाश– झारखंड में बने थर्ड फ्रंट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इससे बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है कि वह पार्टी का गठन करें या कोई मोर्चा बनाए. साथ ही आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर के भी दीपक प्रकाश ने कहा कि जब अधिसूचना जारी होगी, तब इस पर पार्टी के आलाकमान के द्वारा जो कुछ भी निर्णय लिया जाएगा, उस पर प्रदेश बीजेपी साथ मिलकर काम करेगी. पार्टी के आलाकमान का जो कुछ भी निर्देश होगा, उसका अक्षर सह पालन किया जाएगा. फिलहाल राज्यसभा चुनाव को लेकर कोई हलचल नहीं है.

बता दें कि झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है. जिसे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा नाम दिया गया है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है. झारखंड में नवगठित तीसरे मोर्चे में पांच विधायक शामिल हैं. इनमें आजसू पार्टी से विधायक सुदेश महतो और लंबोदर महतो शामिल हैं. एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह और विधायक सरयू राय व अमित यादव इस मोर्चे में शामिल हैं.

झारखंड की दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव अप्रैल महीने में होने हैं. बीजेपी के महेश पोद्दार और मुख्तार अव्वास नकवी की सीट खाली हो रही है. इस चुनाव से पहले तीसरे मोर्चा का गठन करना राजनीतिक मायनों में अहम माना जा रहा है. बीजेपी की ओर से पूर्व सीएम रघुवर दास को चुनाव मैदान में लाने की चर्चा है. ऐसे में मोर्चा में शामिल विधायक सरयू राय एवं अन्य की भूमिका सबसे पहले इस चुनाव में दिखने की संभावना है.

दीपक प्रकाश ने की लोबिन हेंब्रम की तारीफ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम के बयान की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि लोबिन हेम्ब्रम दिल के बहुत साफ हैं. वे हमेशा सच बात बोलते हैं, चाहे वह पार्टी के खिलाफ हो या अन्य कोई विषय. वे समाज के लिए बोल रहे हैं. ऐसे में हम उनका सम्मान करते हैं. जो भी व्यक्ति समाज के लिए आवाज उठाएगा या समाज के लिए लड़ाई लड़ेगा, बीजेपी हमेशा से उसका सम्मान करता रहा है. चाहे  सीता सोरेन हो या फिर लोबिन हेंब्रम हो, हम उनका सम्मान करते हैं.

रिपोर्ट : मदन सिंह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुकेश सहनी पर फिर से बोला हमला

तेजस्वी का दावा- यूपी में सपा की बन रही सरकार, जनता ने बीजेपी को दिखाया आइना

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...