बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। स्वास्थ्य विभाग के तहत अब बिहार विधान मंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी, राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, पेंशनर और इन सभी के आश्रितों को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। जिसे मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मियों को स्वास्थ्य का बड़ा तोहफा बताया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत शेखपुरा में आईबी के कार्यालय हेतु 27.48 डिसमिल जमीन 6.24 करोड़ रुपए, गोपालगंज में 30 डिसमिल जमीन 67.50 लाख रुपए में भारत सरकार को दी गई। बेगूसराय में थाना बनाने के लिए 21 एकड़ जमीन गृह विभाग को निःशुल्क दी गई।

बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 और विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली

साथ ही बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 और विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली। न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों हेतु 10 नई ईवी/हाइब्रिड गाड़ियों के लिए 3.70 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए, पूर्णिया भागलपुर और गया में एनडीपीएस मामलों के लिए तीन विशेष न्यायालय और तीन जिला जजों के पद बनाए गए। मधुबनी और बेनीपुर में मद्य निषेध कानून के तहत दो नए कोर्ट स्वीकृत हुए।

Bihar Cabinet 1 22Scope News

विशेष नियोजन निदेशालय के लिए 57 व छात्र युवा कल्याण निदेशालय के लिए 55 नए पद बनाए गए

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का नाम श्रम संसाधन विभाग की जगह दो प्रस्तावों में जोड़ा गया और विशेष नियोजन निदेशालय के लिए 57 व छात्र युवा कल्याण निदेशालय के लिए 55 नए पद बनाए गए। पथ निर्माण विभाग में बीएसएचपी-4 के तहत पांच बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी गई जिनमें मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ 632.72 करोड़, सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी पथ 434.37 करोड़, विशनपुर-जाले-घोघरडीहा पथ 990.03 करोड़, गणपतगंज-परवाहा पथ 703.95 करोड़ और ब्रह्मपुर-बक्सर तथा उजियारपुर-समदा पथ 982.58 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे।

Bihar Cabinet 2 22Scope News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को रिटायरमेंट के बाद संविदा पर पुनर्नियुक्ति की भी मंजूरी दी गई

इसके अलावा जल संसाधन विभाग की विश्व बैंक पोषित बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना के लिए 102.98 करोड़ अग्रिम, लघु जल संसाधन विभाग में भूगर्भ शास्त्री संवर्ग की नई नियमावली की स्वीकृति दी गई। साथ ही सभी राजकीय नलकूपों का रखरखाव फिर से विभाग को सौंपने की जम्मेदारी दी गई है। पीएमसीएच पटना में स्पाइन सब-स्पेशियलिटी यूनिट के लिए 39 पद, सात निश्चय के तहत 38 जिलों के निबंधन एवं परामर्श केंद्रों के लिए 65 करोड़ रुपए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को रिटायरमेंट के बाद संविदा पर पुनर्नियुक्ति की भी मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...