प्रगति यात्रा की आज से शुरुआत करेंगे बिहार के मुखिया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 23 दिसंबर से राज्य की प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का यह पहला चरण पांच दिनों का है जो आज 23 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा। यात्रा के पहले दिन वे पश्चिम चंपारण के बेतिया जाएंगे। इसके लिए वे आज सुबह नौ बजे अपने आवास एक अणे मार्ग से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां जिले में चल रही योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। आज रात बाल्मीकि नगर में ठहरेंगे। सीएम की इस यात्रा में मात्र एक दिन का ठहराव है। बाकी सभी दिन वे शाम पटना लौट आएंगे। आज बेतिया में यात्रा करने के बाद बाल्मीकि नगर में रहेंगे।

CM Nitish Pragati Yatra 1 22Scope News

क्या है यात्रा का शेड्यूल?

24 दिसंबर को यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचेंगे, शाम को वे पटना लौट आएंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस अवकाश रहेगा उस दिन सीएम पटना में ही रहेंगे। 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवहर और सीतामढ़ी दो जिलों की यात्रा करेंगे और दोनों जिलों में चल रही योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और अंतिम दिन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री वैशाली के कई इलाकों में जाएंगे और शाम तक पटना वापस लौट आएंगे।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे मंत्री और अधिकारी

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान सभी विभागों के प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई विभागों के मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ रह सकते हैं। राज्यसभा सांसद संजय झा भी उनके कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों के बीच जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है जमीन पर जो काम चल रहा है उसे देखना और आगे क्या कर सकते हैं उसका फीडबैक लेना। उनकी यात्राओं का ही असर है कि जमीन पर इतना काम दिखाई देता है।

यह भी पढ़े : पटना से कल सुबह 9 बजे ‘प्रगति यात्रा’ पर निकलेंगे CM नीतीश

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img