Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी Degree College की पढ़ाई

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी तेज होगी।


Bihar Education Update पटना : पटना में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी। इसके लिए नए महाविद्यालयों की स्थापना और नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं, विश्वविद्यालयों की स्थिति, रिसर्च संस्थानों और नए कॉलेजों के विकास की विस्तृत समीक्षा की गई।


Key Highlights

  • 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू होगी

  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना के लिए केंद्र को जमीन सौंपने की तैयारी

  • रिसर्च सेंटरों को सिस्टमैटिक और स्पेशलाइज्ड बनाने का निर्देश

  • भूमि दानदाताओं के नाम पर कॉलेजों का नामकरण होगा

  • टॉप यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू कर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की योजना


Bihar Education Update:211 प्रखंडों में शुरू होगी स्नातक शिक्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिग्री कॉलेज विहीन 211 प्रखंडों में स्थापित होने वाले नए महाविद्यालयों के लिए बहाली प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाये। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के लिए कमिटी का गठन कर सभी रिक्तियों को एक साथ अटैच किया जाये ताकि समय पर पढ़ाई शुरू हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज ऐसे स्थानों पर स्थापित हों जहां विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई न हो और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने विभागीय योजनाओं और कॉलेज स्थापना से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

Bihar Education Update:दानदाताओं के नाम पर होगा कॉलेजों का नामकरण

सरकार ने डिग्री कॉलेज स्थापना में सहयोग करने वालों को सम्मान देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति महाविद्यालय स्थापना के लिए भूमि दान देंगे, उनके या उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति के नाम पर कॉलेज का नामकरण किया जायेगा।

इसके अलावा भवन निर्माण या अन्य सहयोग देने वाले व्यक्तियों के नाम पर महाविद्यालय परिसर के किसी हिस्से का नाम भी रखा जायेगा।

Bihar Education Update:विक्रमशिला विश्वविद्यालय और रिसर्च सेंटरों पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने के लिए भारत सरकार को जल्द जमीन हैंडओवर की जायेगी। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।

उन्होंने बिहार के विश्वविद्यालयों से जुड़े सभी रिसर्च सेंटरों को पुनर्व्यवस्थित कर उन्हें सिस्टमैटिक और स्पेशलाइज्ड बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत शोध संस्थानों से सरकारी नीतियों और योजनाओं का बेहतर विश्लेषण और मूल्यांकन संभव होगा।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...