Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी है। वहीं चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने प्रत्याशियों को टिकट देना शुरू कर दिया है। इस्लामपुर से पार्टी ने राकेश कुमार रोशन को टिकट दिया है। वहीं डॉ. संजीव को परबत्ता सीट से, जबकि बोगो सिंह को मटिहानी सीट से मैदान में उतारा है। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में यह टिकट वितरण की प्रक्रिया चल रही है।
Bihar election 2025: राजद उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
---|---|
इस्लामपुर | राकेश कुमार रोशन |
परबत्ता | डॉ. संजीव |
मटिहानी | बोगो सिंह |
साहेबपुर कमाल | ललन यादव |
संदेश | अरुण यादव |
Bihar election 2025: सीट शेयरिंग पर मंथन जारी
हालांकि, महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावित सीट वितरण इस प्रकार हो सकता है-
दल का नाम | संभावित सीटें |
---|---|
RJD (राजद) | 130-132 सीटें |
Congress (कांग्रेस) | 54 सीटें |
VIP (विकासशील इंसान पार्टी) | 18 सीटें |
CPIML (माले) | 22 सीटें |
CPI (भाकपा) | 4 सीटें |
CPIM (माकपा) | 6 सीटें |
JMM (झामुमो) | 2 सीटें |
RLJP (रालोजपा) | 3 सीटें |
IIP | 2 सीटें |
इस बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे और राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान किया था।
Bihar election 2025: दो चरणों में मतदान
चरण | तारीख |
---|---|
पहला चरण मतदान | 6 नवंबर 2025 |
दूसरा चरण मतदान | 11 नवंबर 2025 |
मतगणना | 14 नवंबर 2025 |
Bihar election 2025: पहले चरण का शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी: 10 अक्टूबर
- नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
- स्क्रूटनी: 18 अक्टूबर
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
- मतदान: 6 नवंबर
Bihar election 2025: दूसरे चरण का शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी: 13 अक्टूबर
- नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
- स्क्रूटनी: 21 अक्टूबर
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
- मतदान: 11 नवंबर
Highlights