Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे पटना, अमित शाह से होगी मुलाकात, मेयर सीता साहू के बेटे भी मौजूद

Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे पटना, अमित शाह से होगी मुलाकात, मेयर सीता साहू के बेटे भी मौजूद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पहले चरण के नामांकन का कल यानी 17 अक्टूबर को अंतिम दिन था। आज उम्मीदवारों के फार्म की स्क्रूटनी होगी और नाम वापसी भी आज ही होगी। आज गृह मंत्री अमित शाह से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की। इसके बाद गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे हैं। साथ में पटना मेयर सीता साहू के पूत्र भी हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बैठक के बाद बोले चिराग, NDA में हर दल को उचित सम्मान 

गृह मंत्री अमित साह से मुलाकात के बाद निकले चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई परेशान नहीं हैं। हम एक-दूसरे का समर्थन करके एनडीए गठबंधन की सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। जिससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बिहार को कितनी प्राथमिकता देते हैं। वहीं महागठबंधन आपस में ही लड़ रहा है। उनके उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। दूसरी ओर एनडीए सुचारू रूप से चल रहा है। एनडीए में हर पार्टी को उचित सम्मान दिया गया है।

Amit Chirag 22Scope News

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे अमित साह से मुलाकात

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मंत्री भी पटना पहुंच चुके हैं और अब अमित शाह से उनकी मुलाकात होगी। उनके साथ पटना मेयर सीता साहु के पुत्र भी हैं। गौरतलब हो कि मेयर पुत्र ने बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय ही पटना साहिब से लड़ने का ऐलान करते हुए पर्चा भरा है। जबकि बीजेपी ने पटना साहिब सीट से सात बार विधायक रहे नंदकिशोर यादव के बदले रत्नेश कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुलाकात इन सब मुद्दों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें :

ये भी पढ़े :  Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव में नाम वापसी और स्क्रुटनी आज, कुल 1250 से अधिक नामांकन,कई सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन में ‘फ्रैंडली फाइट’

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img