Bihar Election Result 2025: Raghopur में Tejashwi Yadav आगे, Mahua से Tej Pratap Yadav की बढ़त; NDA vs Mahagathbandhan Close Fight

बिहार चुनाव परिणाम में राघोपुर से तेजस्वी यादव और महुआ से तेज प्रताप यादव आगे। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, मोकाामा में आनंद सिंह की बढ़त।


Bihar Election Result 2025 पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई अहम सीटों से दिलचस्प आंकड़े सामने आने लगे हैं। सबसे ज्यादा नजर जिस सीट पर रहती है, वह है वैशाली जिले की राघोपुर सीट। यहां महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। राघोपुर को आरजेडी का परंपरागत गढ़ माना जाता है, जहां यादव वोटर करीब 31 प्रतिशत हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव की बढ़त चौंकाने वाली नहीं मानी जा रही है।

8 22Scope News

Bihar Election Result 2025:

इधर, महुआ सीट से भी आरजेडी के ही युवा नेता तेज प्रताप यादव ने बढ़त बना ली है। स्थानीय लोगों में तेज प्रताप के प्रति सहानुभूति और उनके नाम पर खुले मेडिकल कॉलेज जैसी उपलब्धियों का असर मतों में साफ दिख रहा है। पिछला चुनाव हारने के बाद इस बार वे शुरुआती राउंड से ही बढ़त के साथ चल रहे हैं। आरजेडी के मुकेश रोशन उनसे पीछे हैं।


Key Highlights

  • Raghopur सीट पर Tejashwi Yadav ने शुरुआती राउंड में बढ़त बनाई.

  • Mahua सीट से Tej Pratap Yadav आगे, स्थानीय मुद्दों और मेडिकल कॉलेज का असर दिखा.

  • Mokama में Anand Singh ने एक बार फिर मजबूत पकड़ दिखाई.

  • Tarapur से Deputy CM Samrat Choudhary की बढ़त दर्ज.

  • चुनावी ट्रेंड में NDA और Mahagathbandhan करीबी मुकाबले में, Others का उभार जारी.


उधर, बेहद चर्चित मुकामा सीट से बाहुबली नेता आनंद सिंह एक बार फिर आगे चल रहे हैं। 2005 से लगातार इस सीट पर विजयी रहे आनंद सिंह इस बार भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों में उनकी बढ़त बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

Bihar Election Result 2025:

मुंगेर जिले की तारापुर सीट पर भी बड़ा मुकाबला दिख रहा है। यहां राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आगे बढ़त बनाई है। यदि वे विजयी होते हैं तो यह पहली बार होगा जब इस सीट पर बीजेपी का कमल खिलेगा। वहीं, पटना की दानापुर सीट पर आरजेडी के रीतलाल यादव आगे हैं। 2020 में भी वे यह सीट जीत चुके हैं। इस बार लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती ने खुद इस सीट पर चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था। रीतलाल की बढ़त से आरजेडी का आत्मविश्वास और बढ़ा है, जबकि बीजेपी के रामकृपाल यादव पिछड़ते दिख रहे हैं।

Bihar Election Result 2025:

प्रदेशभर के रुझानों पर नजर डालें तो अभी तक एनडीए और महागठबंधन लगभग बराबरी के आसपास चल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में दो-दो सीटों पर दोनों गठबंधनों के उम्मीदवार आगे बने हुए हैं, जबकि चार सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। अन्य की श्रेणी में शामिल जन स्वराज पार्टी के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि प्रशांत किशोर की एंट्री इस चुनाव में चर्चा का बड़ा कारण रही है।

Bihar Election Result 2025:

रुझानों के साथ मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। अभी पोस्टल बैलेट के कई राउंड बाकी हैं, इसलिए परिणामों की तस्वीर और बदल सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में ही कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की बढ़त ने महागठबंधन खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img