Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। एनडीए ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए सरकार में वापसी की है। वहीं महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।
Bihar Election Result: बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे अधिक 89 सीटें जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं JDU को 85 सीटें मिलीं। इन दोनों दलों के मजबूत प्रदर्शन के साथ एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। साथ ही LJPRV को 19 सीटें और HAM को 5 सीटें एवं RSHTLKM को 4 सीटें मिली है। वहीं महागठबंधन का निराशजनक प्रदर्शन रहा। आरजेडी मात्र 25 सीटें जीत पाई। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही खुद किसी तरह अपनी सीट बचा पाए। वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीटें जीत पाई। CPI(ML)(L) को 2 सीटें, IIP को 1 सीट और CPI(M) को 1 सीट मिली है।
Bihar Election Result: मुख्य दलों का प्रदर्शन
- BJP – 89 सीटें
- JD(U) – 85 सीटें
- RJD – 25 सीटें
- LJPRV – 19 सीटें
- INC – 6 सीटें
- AIMIM – 5 सीटें
- HAM – 5 सीटें
- RSHTLKM – 4 सीटें
- CPI(ML)(L) – 2 सीटें
- IIP – 1 सीट
- CPI(M) – 1 सीट
- BSP – 1 सीट
Bihar Election Result: मत प्रतिशत में RJD सबसे आगे
वहीं मत प्रतिशत के आधार पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 22.90% वोटों के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसके बाद BJP को 20.07%, जबकि JD(U) को 19.27% मत मिले हैं। कांग्रेस (INC) को 8.72% और लोजपा (राम विलास) को 4.98% वोट मिले।
Bihar Election Result: मुख्य दलों का वोट शेयर
- RJD – 22.90%
- BJP – 20.07%
- JD(U) – 19.27%
- INC – 8.72%
- LJPRV – 4.98%
- CPI(ML)(L) – 2.84%
- AIMIM – 1.85%
- BSP – 1.62%
- NOTA – 1.81%
Bihar Election Result: मोदी ने बीजेपी कार्यालय में लहराया गमछा
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक बार फिर गमछा लहराकर लोगों का अभिनंदन किया। मंच पर पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
Bihar Election Result: बताया जीत का फॉर्मूला
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं सभी दलों की तरफ बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। एक पुरानी कहावत है, लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY (मुस्लिम-युवा) फॉर्मूला बनाया, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक नया MY फार्मूला दिया है, यह फॉर्मूला है महिला और यूथ का।
Highlights


