Bihar Election Result: तेजस्वी यादव ने कड़ी मशक्कत से बचाई अपनी सीट, पर आरजेडी का बुरा हाल

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। हालांकि, एनडीए ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी तक एनडीए ने 147 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 55 सीटों पर आगे हैं, जबकि महागठबंधन को अभी तक 21 सीटें ही मिली हैं और 14 सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य ने पांच सीटों पर जीत हासिल की और एक पर आगे हैं।

Bihar Election Result: तेजस्वी यादव जीते चुनाव

इस चुनाव में आरजेडी की बड़ी हार हुई है। पार्टी 26 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। आरजेडी ने अभी तक 14 सीटों पर जीत हासिल की है और 11 सीटों पर आगे हैं। हालांकि, आरजेडी की बुरी हार के बीच तेजस्वी यादव अपनी सीट राघोपुर बचाने में कामयाव हो गए हैं। उन्होंने 14532 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को हराया है।

Bihar Election Result: पीएम मोदी ने किया पोस्ट

चुनाव परिणाम के बीच पीएम मोदी ने अपना बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “कहा है कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

Bihar Election Result: एनडीए की भारी जीत

एनडीए की भारी बढ़त ने राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। वहीं महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 25 हजार पदों पर...

India Post ने GDS के 25,000 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं के अंकों से मेरिट बनेगी और बिना लिखित परीक्षा चयन होगा। रजिस्ट्रेशन...

Railway Apprentice Recruitment: ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर...

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI वाले उम्मीदवार आवेदन कर...

Jharkhand Police CCTV: झारखंड के 606 थानों में लगेंगे 9,006 कैमरे,...

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड के 606 थानों में 9,006 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे...