बिहार सरकार ने इन 22 IPS ऑफिसर्स को दिया तोहफा, कुंदन कृष्णन बने DG

पटना : नए साल से पहले बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, बिहार सरकार ने 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति देने का आदेश जारी किया है। बिहार सरकार ने एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रमोट किया है। वही आठ डीआईजी को आईजी और 22 एसपी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी।

प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को अब वेतन स्तर-13A का लाभ मिलेगा

आपको बता दें कि प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को अब वेतन स्तर-13A का लाभ मिलेगा, जिसमें अब इन अधिकारियों का वेतन दो लाख 16 हजार 600 रुपए प्रतिमाह होगा। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना संख्या 15634/गृह (आ.) 2024 जारी की गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, अब तक जिन 22 अधिकारियों को एक लाख 31 हजार 100 रुपए वेतन मिल रहा था, उन्हें प्रोन्नति के बाद सीधे 2,16,600 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। वेतनमान में प्रोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी डीआईजी स्तर के आईपीएस अफसर हैं और सभी 2012 बैच से ताल्लुक रखते हैं। इनमें पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार समेत कई चर्चित और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

IPS 22Scope News

नए साल से पहले अफसरों को गिफ्ट

सरकार के इस फैसले को नए साल से पहले अफसरों के लिए के बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, नीतीश सरकार का यह फैसला साल 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले ही लिया गया है। ऐसे में अब नए साल इन सभी अधिकारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा।

IPS 1 22Scope News

DIG स्तर के इन 22 IPS अधिकारियों को मिला लाभ

1. अवकाश कुमार

2. आनंद कुमार

3. कुमार आशीष

4. रवि रंजन कुमार

5. दीपक रंजन

6. डॉ. इनामुल हक मेगनू

7. आमिर जावेद

8. अशोक कुमार सिंह

9. संजय कुमार सिंह

10. राजीव रंजन-1

11. राकेश कुमार सिन्हा

12. अजय कुमार पाण्डेय

13. नीरज कुमार सिंह

14. सुशांत कुमार सरोज

15. जीव रंजन-2

16. मनोज कुमार तिवारी

17. रमन कुमार चौधरी

18. शैलेश कुमार सिन्हा

19. त्यनारायण कुमार

20. रमा शंकर राय

21. सुशील कुमार

22. दिलनवाज अहमद

यह भी पढ़े : सरकार ने 6 IPS अधिकारियों के साथ-साथ 26 DSP का किया तबादला

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img