नीतीश कुमार जैसे नेता का नेतृत्व बिहार को उपलब्ध है – विजय चौधरी

पटना : सीएम नीतीश कुमार के नामांकन करने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जो विधान परिषद का चुनाव होने वाला है उसके लिए उन्होंने नामांकन किया है। इससे अधिक कोई स्वाभाविक बात नहीं हो सकती है। ये सिर्फ जदयू के कार्यकर्ता की इच्छा है बल्कि एनडीए के घटक दल बीजेपी का भी है। हम पार्टी से लेकर बिहार के आम आवाम की आवाज थी की कि नीतीश कुमार को जो उच्च सदन में जाकर बिहार का नेतृत्व लगातार करना चाहिए।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे नेता ने बिहार के आम आवाम के इच्छा को स्वीकार करने का काम किया है। विजय चौधरी ने कहा कि ये बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि आज नीतीश कुमार जैसे नेता का नेतृत्व बिहार को उपलब्ध है। सीट शेयरिंग अभी नहीं हुई है। लेकिन आपके माध्यम से बिहार के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बिना किसी कठिनाई के समय से कर लिया जाए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...