Advertisment

विश्वास मत पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार के पास स्पष्ट व मजबूत बहुमत है, नीतीश कुमार का आशीर्वाद रहेगा हमेशा

पटना : बिहार में सरकार कल यानी 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)में लगातार मंथन जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दावा किया है कि सरकार के पास स्पष्ट और मजबूत बहुमत है। उन्होंने कहा कि यह सरकार नीतीश कुमार के आशीर्वाद से बनी है और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

हाल के चुनाव में नीतीश कुमार को प्रचंड जनसमर्थन मिला था – डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हाल के चुनाव में नीतीश कुमार को प्रचंड जनसमर्थन मिला था। राज्यसभा जाने के उनके फैसले के बाद उन्होंने सम्राट चौधरी को आशीर्वाद दिया और अब सरकार उन्हीं की नीतियों और विजन पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा और जनहित में जरूरत पड़ने पर नए फैसले भी लिए जाएंगे। सरकार पूरी तरह से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

Vijay Chaudhary 1 1 22Scope News

विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- उनके शासनकाल में वित्त विभाग हमेशा दबाव में रहता था

तेजस्वी यादव के उस बयान पर कि सरकार खजाना खाली कर विकास कर रही है। इस पर विजय चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता को विकास से मतलब है और विकास कार्यों के लिए कर्ज लेना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने राजद शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय वित्त विभाग हमेशा दबाव में रहता था। बीजेपी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला खुद नीतीश कुमार ने लिया है और बीजेपी ने हर कठिन समय में साथ निभाया है।

Vijay Chaudhary 2 22Scope News

बंगाल की सरकार और मुखिया ममता हिंसक घटनाओं के लिए जानी जाती हैं – विजय चौधरी

पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि वहां की सरकार और उसकी मुखिया ममता बनर्जी हिंसक घटनाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा गया, तो आम हिंसा होना कोई बड़ी बात नहीं है। तृणमूल कांग्रेस हिंसा की राजनीति के लिए जानी जाती है।

Vijay Chaudhary 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...