बिहार विधानसभा Live : दूसरी बार कार्यवाही शुरू होते ही सदन से बाहर निकले विपक्ष के विधायक

पटना : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज यानी 23 जुलाई को तीसरा दिन है। बुधवार को मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामेदार के बीच चल रहा है। सुबह में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद सदन की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन से विपक्ष के विधायक बाहर निकल गए हैं।

Goal 7 22Scope News

सदन से विपक्ष का वाकआउट

विधानसभा की दूसरी पाली की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही विपक्ष हंगामा करने लगा। विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच विधेयकों को पारित किया गया है। मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष का हंगामा हो जारी रहा। बाद में विपक्ष के विधायक सदन से वाकआउट कर गए। बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी सदन के अंदर विपक्षी विधायकों का शोर-शराब जारी था। कई विपक्षी विधायक लगातार शोर मचा रहे थे। कुछ विधायक बेल में चले आए तो विधानसभाध्यक्ष ने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए कहा। विपक्षी विधायकों की नारेबाजी जारी रही।

यह भी देखें :

बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

बिहार विधानसभा की कार्यवाही दो बजे दोबारा शुरू हुई है। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। इससे पहले सुबह जब कार्यवाही शुरू हुई तो भारी शोर-शराबे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान ही हंगामा शुरू हुआ था। इसके बाद यह हंगामा इतना बढ़ा कि विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार मना करने के बावजूद भी सदस्य हंगामा करते रहे। जिसके बाद नंद किशोर यादव ने कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।

विपक्ष के बिना ही विधेयकों पर चर्चा

विधानसभा में नीतीश सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न विधेयकों पर चर्चा की जा रही है। विपक्ष सदन से वॉकआउट कर चुका है। ऐसे में बिना विपक्ष के ही विधेयकों पर चर्चा हो रही है।

विधानसभा से 6 विधेयक पारित, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा की दूसरी पाली में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक, कारखाना संशोधन विधेयक समेत कुल छह बिल पारित हुए। विपक्ष के वॉकआउट के बीच विधानसभा की दूसरी पाली 58 मिनट चली। इसके बाद गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Bihar Vidhansabha 2 2 22Scope News

विपक्ष के हंगामे के बाद विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित

विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी दूसरी पाली में विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया। द्वितीय पाली शुरू होते ही विपक्षी सदस्य मतदाता पुनरीक्षण का विरोध करते हुए वेल में आ गए। इसके पहले राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सरकार एसआईआर के माध्यम से वोटबंदी करा रही है। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा के संजय मयूख, अनिल कुमार और प्रमोद कुमार ने विपक्ष के बयान का विरोध किया। वेल में राजद, कांग्रेस, भाकपा और भाजपा माले के सदस्यों की नारेबाजी के बीच बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास संशोधन विधेयक 2025 सहित छह विधेयक पारित किया गया। हल्ला हंगामा के कारण सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की गुरुवार को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। विधान परिषद में दूसरी पाली 15 मिनट तक ही चल सकी।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : CM नीतीश का तेजस्वी को कड़ा संदेश, कहा- अपने माता-पिता का देखें कार्यकाल, महिलाओं के लिए नहीं किया कुछ

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...