ओवरटेक करने के क्रम में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

 बाइक सवार को मारी टक्कर

Nalandaबाइक सवार को मारी टक्कर-चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार के पास एक सिलेंडर लोडेड ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.  टक्कर के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सिलेंडर लोड ट्रक के आगे गिर गया. ट्रक का चालक बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया.

हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सिंदुआरा गांव निवासी बालेश्वर राम के बेटे

ज्ञानचंद राम के रुप में हुई है. गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया.

थानाध्यक्ष ऋतुराज के द्वारा नियमों के तहत मुआवजा देने के आश्वासन बाद जाम को हटाने में सफलता मिली.

इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.

अज्ञात वाहन से कुचलकर 8 साल के बच्चे की मौत

इधर सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई.

मृतक की पहचान अलीनगर गांव निवासी अखिलेश यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रुप में हुई है.

आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे.

करीब एक घंटे बाद मुआवजे का आश्वासन जाम को हटाया गया.

परिजनों का कहना है कि बच्चा ट्यूशन से लौट रहा था.

उसी दौरान अज्ञात वाहन बच्चे को कुचलते हुए फरार हो गया.

रिपोर्ट- रजनीश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img