Bihar Nyayshruti System:बिहार में Phase-wise लागू होगी न्यायश्रुति प्रणाली, गृह सचिव ने ICJS की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

बिहार में न्यायश्रुति प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। गृह सचिव कुंदन कुमार ने ICJS समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।


Bihar Nyayshruti System पटना: बिहार में न्यायिक और आपराधिक न्याय प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार ने न्यायश्रुति प्रणाली के राज्यव्यापी विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पायलट ट्रायल की सफल पूर्णता के बाद अब इस प्रणाली को पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस संबंध में 23 जुलाई को गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Bihar Nyayshruti System:सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

बैठक में बिहार पुलिस, कारा एवं सुधार सेवाएं, पटना उच्च न्यायालय, अभियोजन निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा के दौरान राज्य के सभी अभियोजन कार्यालयों, पुलिस थानों, जिला अस्पतालों, जिला पदाधिकारी कार्यालयों और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के तहत संचालित ऑब्जर्वेशन होम एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी में न्यायश्रुति प्रणाली के संचालन के लिए प्रत्येक संस्थान में एक निर्धारित स्थान और समन्वयक की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


Key Highlights:

  • बिहार में न्यायश्रुति प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी।

  • गृह सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में ICJS की समीक्षा बैठक।

  • सभी थानों, अभियोजन कार्यालयों और जिला अस्पतालों में समन्वयक नियुक्त करने का निर्देश।

  • पायलट ट्रायल सफल होने के बाद बिहार राष्ट्रीय डैशबोर्ड से जुड़ा।

  • अभियोजन निदेशक सुधांशु कुमार चौबे बनाए गए नोडल पदाधिकारी।


Bihar Nyayshruti System:तकनीकी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

बैठक में NIC, TCS और SCRB के अधिकारियों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) से जुड़े शेष तकनीकी और प्रक्रियागत कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पटना उच्च न्यायालय से भी अपेक्षित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया गया, ताकि न्यायश्रुति प्रणाली का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Bihar Nyayshruti System:राष्ट्रीय डैशबोर्ड से जुड़ा बिहार, सुधांशु कुमार चौबे होंगे नोडल पदाधिकारी

बैठक में बताया गया कि न्यायश्रुति प्रणाली के पायलट ट्रायल की सफलता के बाद बिहार उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां यह प्रणाली राष्ट्रीय डैशबोर्ड पर सक्रिय है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

गृह सचिव कुंदन कुमार ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दायित्व पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में अभियोजन निदेशक सुधांशु कुमार चौबे को न्यायश्रुति प्रणाली के राज्यव्यापी क्रियान्वयन के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्णय लिया गया। उनके नेतृत्व में ICJS से जुड़े सभी विभागों के प्रतिनिधियों का एक समन्वय तंत्र कार्य करेगा, जो परियोजना के क्रियान्वयन, समन्वय और प्रगति की नियमित निगरानी करेगा।

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...