Lalu पटना: उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा हर मुद्दे पर विपक्ष के प्रति हमलावर रहते हैं। एक बार उन्होंने सदन से वाक आउट करने के मामले में विपक्ष पर जम कर हमला किया। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचार और अपराध की बीमारी से ग्रसित है। विपक्ष राज्य में विकास का काम न तो करना चाहता है और न ही होने देना चाहता है यही वजह है कि वे लोग सदन में लगातार हंगामा करते हैं और वाक आउट भी कर जाते हैं।
वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव के द्वारा तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अब लालू यादव (Lalu Yadav) की कहानी बंद कर दीजिये, अब बिहारी की कहानी शुरू होगी। अब बिहार और बिहार के लोगों के मान सम्मान का समय है। जाति के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों का समय लद गया अब जमात और बिहार की राजनीति हो रही है केवल। Lalu
यह भी पढ़ें – Bihar Diwas के अवसर पर इंडियन मैथ ओमंपियाड, कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राएं लेंगे भाग
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। इतना ही नहीं जो लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश करेंगे उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें – कानून तोड़ने वाले को तोड़ देगी Bihar Police, CM ने दी खुली
पटना से महीप राज की रिपोर्ट


