पटनाः विपक्षी एकजुटता बैठक की तारीख एक बार फिर तय की गई है. बैठक 23 जून को होगी. इसमें विपक्ष के कई पार्टी हेड शामिल होंगे. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस बात का ऐलान किया. तेजस्वी यादव ने बताया कि बैठक पटना में ही होगी. इसके लिए सभी पार्टायों के नेता ने सहमती दी है. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि सभी विपक्ष पार्टी के हेड इस बैठक में शामिल हो. इसलिए सभी पार्टीयों से राय लेने के बाद 23 जून की तारीख तय की गई है.
विपक्षी दलों की 12 जून को पटना में होने वाली बैठक टल गई थी. इसका कारण राहुल गांधी का विदेश में रहना और मल्लिकार्जुन खरगे का उस दिन का इंगेजमेंट बताया गया था.
इसे भी पढ़ेंः बिहार सरकार ने पद्मश्री सुभद्रा देवी को किया सम्मानित, बिहार दिवस पर दिया जाना था यह सम्मान
मुहिम के लिए कर चुके हैं कई नेताओं से मुलाकात
बीते साल भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे हैं. इस सिलिसले में उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से मुंबई में मुलाकत की थी. साथ ही नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके पहले देश के अन्य कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी मुहिम पर बिहार में राजनीति गरमा गई है। पक्ष-विपक्ष में बयान आ रहे हैं
Highlights







