
Bihar STET Result Date: साक 2025 में बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के बड़ी खबर निकल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB STET रिजल्ट की डेट की घोषणा कर दी है. BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज (5 जनवरी) रिजल्ट जारी की जाएगी. जानकारी मिलने के बाद सभी अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जारी की जाएगी. तो चलिए हम आपको बताते हैं आप कैसे इस रिजल्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar STET Result Date: कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है कट ऑफ
आपकी जानकारी के लिए बता दें, BSEB ने कटऑफ को कैटेगरी के आधार पर निर्धारित किया है. इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पास करने के लिए 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है. वहीं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में 45.5% अंक लाना होगा. बात करें अति पिछड़ी वर्ग, एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों की तो, एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों को 40% अंक वहीं, अति पिछड़ी वर्ग को 42.5% अंक लाना अनिवार्य है.
Bihar STET Result Date: ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं एग्जाम डेट चुनकर लॉग इन करना होगा.
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे.
Bihar STET Result Date: 14 से 31 अक्टूबर तक कराया गया था एग्जाम
जारी होने वाली रिजल्ट से जुड़ी परीक्षा 14 से 31 अक्टूबर 2025 तक कराई गई थी. वहीं परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर सीट भी जारी की गई थी. जिसपर परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों 27 नवंबर 2025 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे. वहीं आज रिजल्ट जारी करने के बाद BSEB के तरफ से फाइनल आंसर सीट भी जारी की जा सकती है.
Highlights




